हिन्दी सामग्री

,न्ब्ब्जन्ल्मल्म.

बुधवार, 10 सितंबर 2025

केन्द्रीय विद्यालय एस. ई. सी. एल धनपुरी में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम

केन्द्रीय विद्यालय एस. ई. सी. एल धनपुरी में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम 

दिनांक: 6 सितंबर, 2025

आज दिनांक 6 सितंबर, 2025 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय एस. ई. सी. एल धनपुरी में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा से हुई। प्रार्थना और शुभ विचारों के माध्यम से सकारात्मक वातावरण बनाया गया। प्राचार्य श्री योगेश कुमार गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों की भूमिका निभाना था। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षक बनकर सभी कक्षाओं में पढ़ाया, अनुशासन बनाए रखा और शिक्षण कार्य संभाला। इससे विद्यार्थियों को शिक्षकों की जिम्मेदारियों का अहसास हुआ और उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री योगेश कुमार गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "शिक्षक का कार्य केवल ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उन्हें समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाना है।" उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत को अपनाएं और अपने शिक्षकों से प्रेरणा लें। साथ ही, उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
अंत में, विद्यार्थियों की ओर से शिक्षकों को फूल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा, जिसने शिक्षक-विद्यार्थी के रिश्ते को और मजबूत किया।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

केन्द्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. धनपुरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिपोर्ट15 अगस्त, 2025

केन्द्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. धनपुरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिपोर्ट
15 अगस्त, 2025
आज 15 अगस्त 2025 को केन्द्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. धनपुरी में देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यालय परिसर तिरंगे झंडों और देशभक्ति के गीतों से गूंज रहा था, जो हर किसी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जगा रहा था।
कार्यक्रम का आरंभ छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए एक मनमोहक समूह नृत्य से हुआ, जिसमें देश की एकता और विविधता को कलात्मक रूप से दर्शाया गया। इसके बाद फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मी बाई जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों और भारत माता का रूप धारण कर दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने एक बार फिर हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाई, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा दिए गए भाषण भी बेहद प्रेरणादायक थे। इन भाषणों में उन्होंने स्वतंत्रता के महत्व, भारतीय संविधान के मूल्यों और देश के विकास में अपनी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। समारोह के दौरान, उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल ही में स्काउट राज्य पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया था।
समारोह के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक था शिक्षकों का सम्मान। प्राचार्य श्री योगेश कुमार गुप्ता ने 'बाला प्रोजेक्ट' (Building as Learning Aid) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके साथ ही, उन शिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किया गया, जिनकी मेहनत और मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप पिछले शैक्षणिक सत्र में विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में सभी छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आजादी का महत्व समझना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को सबसे शक्तिशाली हथियार बताते हुए कहा कि यही हमें एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जा सकता है। कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनीषा भट्टाचार्य  के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ, जिसने सभी को गर्व और सम्मान की भावना से भर दिया। यह दिन विद्यालय के इतिहास में एक यादगार दिन बन गया।

सोमवार, 21 जुलाई 2025

केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. धनपुरी में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. धनपुरी में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

 

आज दिनांक 19 जुलाई, 2025 को केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. धनपुरी में विद्यालय के प्राचार्य श्री योगेश कुमार गुप्ता जी के मार्गदर्शन में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे से विद्यालय के प्रार्थना सभा  के साथ हुआ। इसके पश्चात्, विद्यालय के बैंड द्वारा प्रस्तुत धुन ने समारोह में एक ऊर्जा भर दी।

 तत्पश्चात कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती नीलम चौरे ने मंच संभाला और नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा की। इस वर्ष छात्र परिषद में ‘विद्यालय कप्तान व उपकप्तान (बालक और बालिका), सदन कप्तान व उपकप्तान (बालक और बालिका) और विभिन्न सदन के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी चुने गए विद्यार्थियों को उनके नाम पुकारे जाने पर मंच पर आमंत्रित किया गया।          

समारोह का सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया, जब मंच संचालिका श्रीमती नीलम चौरे जी ने विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सभी सदस्यों को उनके पद और कर्तव्य की शपथ दिलाई। सभी विद्यार्थियों ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने, विद्यालय के नियमों का सम्मान करने और अनुशासन बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान सभी छात्र परिषद के सदस्यों को प्राचार्य व सभी शिक्षकों ने उनके बैज और सैश (Sash) प्रदान किए गए, जो उनकी नई भूमिका के प्रतीक थे।

           यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्राचार्य महोदय एवं मुख्य अतिथि श्री योगेश कुमार गुप्ता जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना है।           शपथ ग्रहण समारोह के बाद, विद्यालय कप्तान (बालक और बालिका) ने धन्यवाद भाषण दिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अपने साथी छात्रों का आभार व्यक्त किया और यह प्रतिज्ञा की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और विद्यालय के गौरव को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी छात्रों के बीच एक पुल का काम करेंगे और उनकी समस्याओं को प्रबंधन तक पहुंचाएंगे।

यह अलंकरण समारोह न केवल एक औपचारिक कार्यक्रम था, बल्कि यह छात्रों में नेतृत्व के गुणों को विकसित करने और उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनीषा भट्टाचार्या जी ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बधाई दी और उनसे अपेक्षा की कि वे अन्य विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श बनेंगे। उन्होंने जोर दिया कि एक सच्चा नेता वह होता है जो दूसरों को प्रेरित करता है और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। अन्त में विद्यालय के परास्नातक संगणक शिक्षक श्री जयदीप परसाई जी के द्वारा नव-निर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएँ दी गईं और उक्त कार्यक्रम के लिए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया | इस सफल आयोजन के लिए रचनात्मक अधिगम गतिविधि प्रभारी श्रीमती नीलम चौरे और उनकी टीम का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। समारोह के समापन की घोषणा के साथ  विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षको और विद्यार्थियों के द्वारा पौधों का रोपण विद्यालय प्रांगण में किया गया |

मल्हार हिन्दी पुस्तक कक्षा-8 NCERT CBSE HINDI MALHAR BOOK CLASS 8

मल्हार हिन्दी पुस्तक कक्षा-8

शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की गूँज’

केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की गूँज

केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक में दिनांक 26 जनवरी 2024 ई. को गणतंत्र दिवस समारोह बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत माननीय कुलपति(.गा.रा..वि.) अध्यक्ष (विद्यालय प्रबंधन समिति) प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी जी द्वारा ध्वज फहराने और राष्ट्रीय गान से हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला श्रीमती शीला त्रिपाठी जी, डॉ. आलोक श्रोत्रिय जी (मनोनीत अध्यक्ष), श्रीमती हिना श्रोत्रिय जी, विद्यालय प्रथम महिला श्रीमती लता जी, कुलानुशासक प्रो. एम. टी. वी.  नागराजू जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य और  विश्वविद्यालय के सभी संकाय अध्यक्ष उपस्थित थे।

स्वागत- भारत स्काउट एंड गाइड की कलर पार्टी द्वारा माननीय अतिथियों का स्वागत किया गया| माननीय कुलपति और सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा को द्वीपों से प्रज्वलित किया| विद्यालय के प्राचार्य श्री रतन कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देश की आज़ादी में अहम् भूमिका निभाने वाले महापुरुषों का वेश धारण कर (प्रतीक के रूप में) उनके विचारों को प्रेषित कर झांकी दिखाई गई| शारीरिक स्वास्थ्य शिक्षक श्री बादल के मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार परेड किया। परेड के बाद माननीय कुलपति व विश्वविद्यालय की प्रथम महिला ने बच्चों से भेट भी किया| प्राचार्य जी ने माननीय कुलपति जी को स्मृति चिन्ह स्वरूप अशोक स्तम्भ भेंट दिया|

सांस्कृतिक कार्यक्रम- कार्यक्रम प्रभारी श्री त्रिलोकेंद्र व मंच संचालक श्री त्रिवेन्द्रधर द्वारा बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम का संचालन किया गयासमारोह में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों जैसे- संविधान की प्रस्तावना (हिंदी व अंग्रेजी), भाषण(श्री सुरेन्द्र यादव), ‘परीक्षा पर चर्चा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक, कुचिपुड़ी नृत्य, समूह लोकनृत्य (भारत की संस्कृति को उकेरते हुए),समूह गान ने सभी उपस्थित लोगों को प्रफुल्लित और रोमांचित किया |

माननीय कुलपति जी का संबोधन- प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी जी ने गणतंत्र दिवस पर बधाई दी और कहा कि ये आजादी महान देशभक्तों एवं गणमान्य राष्ट्रीय नेताओं के त्याग बलिदान से प्राप्त की गई। गणतंत्र का यह पर्व हम सभी को नई शक्ति, नव उल्लास, नई प्रेरणा दे और हमारे आत्मविश्वास को मजबूत करें। माननीय कुलपति जी की ओजस्वी वाणी में देशभक्ति की भावना ही मुखर रही।

प्राचार्य जी का संबोधन- प्राचार्य श्री रतन कुमार माननीय अतिथियों का अभिनन्दन किया और गणतंत्र के नैतिक मूल्यों को बताते हुए कहा- हमारा कर्तव्य है कि हम देश की प्रगति के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश की समृद्धि के लिए सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। अपने वचनों के माध्यम से सम्पूर्ण वातावरण में शहीद देशभक्तों की कभी भूलने वाली यादों को फिर से ताज़ा कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार प्रगतिशील रहने और अपनी उपलब्धियों में निरंतर इज़ाफ़ा करने की प्रेरणा दी।

धन्यवाद ज्ञापन- विद्यालय के सभी शिक्षकों और कार्यालय का कार्यक्रम की कामयाबी में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के सफलता के अंतिम चरण पर श्री त्रिवेंद्रधर ने कार्यक्रम में योगदान देने वाले सभी शिक्षक, कार्यालय, और विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन दिया कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात् मिष्टान्न वितरित किया गया|

रविवार, 1 अक्टूबर 2023

एक तारीख एक घंटा

एक तारीख-एक घंटा स्वच्छता

केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक में ‘एक तारीख-एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन 1 अक्टूबर २०२३ को प्रातः 10 बजे से किया गया| कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व प्रातः कालीन सभा हुई| इस सभा में सभी बच्चों ने स्वच्छता के प्रति शपथ लिया| विद्यालय के प्राचार्य श्री रतन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए  इस कार्यक्रम के प्रयोजन, स्वच्छता के महत्त्व को बताया| साथ ही इसे दैनिक जीवन की एक आदत के रूप विकसित करने प्रति प्रेरित भी किया| आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आचार्य डॉ. नारायण भोसले कम्प्यूटर विभाग इ. गाँ. रा. जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक और मॉडल ट्राइबल स्कूल, इ. गाँ. रा. जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के प्राचार्य डॉ. राज नारायण ओझा उपस्थित थे| 
सभी शिक्षक, बच्चें और अभिभावक विद्यालय से  हनुमान मंदिर गए| सभी ओजपूर्ण नारे लगाते और रास्ते की साफ़-सफाई करते हुए गंतव्य स्थल तक पहुँचे| मंदिर प्रांगण को साफ किया, तत्पश्चात विद्यालय के पार्किंग क्षेत्र को स्वच्छ किया|
सभी शिक्षक और बच्चें ‘एक तारीख-एक घंटा’ कार्यक्रम के प्रयोजन को पूर्ण कर विद्यालय में एकत्रित हुए|  कुछ बच्चों ने इस कार्यक्रम के अनुभव को हम सभी के साथ साझा किया| इस कार्यक्रम में  शिक्षक, बच्चें और अभिभावक सहित लगभग 70 लोगों ने शिरकत की।

मंगलवार, 21 जून 2022

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022

केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक में योग सप्ताह संपन्न
21 जून को होने वाले 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में  दिनांक 15 जून से 21 जून, 2022 तक केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक में योग सप्ताह का आयोजन किया गया।इस उपलक्ष्य में  दिनांक 21जू न 2022 को केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक के छात्र, छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने योग प्रस्तुतकर योग दिवस को धूम-धाम से मनाया। 
सर्वप्रथम केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक के प्रभारी प्राचार्य श्री तुषार ठोसर ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं  का स्वागत करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि योग जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करने का फुल पैकेज है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक शांति भी मिलती है। इसलिए योग हमारी दिनचर्या का नियमित और अभिन्न भाग होना चाहिए। स्वागत के पश्चात योग प्रशिक्षिका  सुश्री  मधू के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों द्वारा संगीतबद्ध योग,योग पिरामिड, प्राणायाम और अन्य महत्वपूर्ण  योगासनों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न योगासनों की लयबद्ध प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योग किया गया। 45 मिनट के इस प्रोटोकॉल में आसन प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न क्रियाओं का पूरा पैकेज तैयार किया गया है। जो इस वर्ष के थीम मानवता के लिए योग पर आधारित है।

मंगलवार, 7 जून 2022

विश्व साइकिल दिवस


विश्व साइकिल दिवस
03 जून २०२२ 
आज केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विश्व साइकिल दिवस का आयोजन प्रभारी प्राचार्य श्री तुषार ठोसर व वरिष्ठ शिक्षक श्री दुर्ग सिंह दांगी के निर्देशन में किया गया | श्री अश्वनी चौरसिया,श्रीमती कामिनी, श्री नितेश, श्री आशीष, श्री प्रवीण ,श्री विनीत, श्रीमती नीरजा,श्री सौरभ और सुश्री काजल आप सभी कक्षा-अध्यापकों ने बच्चों को साईकिल का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|  स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी लाभ को बताकर बच्चों को जागरूक किया | प्रथम, भारती, रचना, गौरव और दिशा सहित कई विद्यार्थियों ने साइकिल चलाई और एक जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया | .